{"_id":"57c865554f1c1b82042cb2f6","slug":"farmers-will-visit-the-historic","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किसान यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किसान यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे'
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नरायन पांडेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती किसानी को दरकिनार कर हम भारतीय संस्कृति के संरक्षण की बात नहीं कर सकते। भारत के कल्चर में ही एग्रीकल्चर है। इसी कारण कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खाट सभा के माध्यम से सीधे किसानों से रूबरू होंगे। बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विशेष बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने ये बातें कहीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि राहुल गांधी की किसान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। इसके लिए लोगों को जिम्मेदारियां बांटी। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने किसान यात्रा को विस्तार से रेखांकित किया। पदाधिकारियों से गांवों में जाकर किसानों को कांग्रेस से जोड़ने को कहा। मिशन 2017 के लिए तय किए गए एजेंडे को आम आदमी से साझा करें। आगामी चुनाव में कांग्रेस किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल में छूट, समर्थन मूल्य में वृद्धि के संकल्प के साथ उतरेगी।
केन्द्र में सरकार बनने के बाद जिस प्रकार सरकार ने यूपीए 1 के कार्यकाल में किसानों का कर्ज माफ कर चेहरों पर मुस्कान लाई थी उसी तरह प्रदेश में सरकार बनने पर बाढ़, वर्षा और सूखे से बदहाल किसानों की माली हालत को सुधारने का प्रयास करेगी। उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की किसान यात्रा प्रदेश के राजनीतिक बदलाव का संकेत है। यात्रा का उद्देश्य किसानों को सीधे मिशन 2017 से जोड़ना है। किसानों को बदहाली से कांग्रेस ही निजात दिलाएगी। बैठक में पीके टीम ने किसानों को कंाग्रेस से जोड़ने, घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान नर्वदेश्वर शुक्ल, मानिकराम मिश्र, रंजना सिंह, विद्या मिश्रा, डॉ. शीला शर्मा, देवी प्रसाद पाण्डेय, डॉ.रामगोपाल सिंह, विपिन राय, साधूसरन आर्य, अंकुर वर्मा, जगनरायन आर्य, बाबूराम सिंह, विश्वनाथ चौधरी, अनिल भारती, गायत्री गुप्ता, पवन कुमार चौरसिया, भानु प्रताप सिंह, जय प्रकाश अग्रहरि, अभिषे शुक्ल आदि मौजूद रहे।