फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers got angry when the secretary arrived late and blocked the road for 55 minutes

Basti News: सचिव के देर से पहुंचने पर भड़के किसान, 55 मिनट किया मार्ग जाम

Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry when the secretary arrived late and blocked the road for 55 minutes
- सल्टौआ विकास खंड के टिनिच समिति का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक की सहकारी समिति टिनिच पर सूचना देने के बावजूद समय से सचिव के न आने से किसान भड़क गए। दिन में करीब 11:00 बजे सड़क जाम कर दी। 55 मिनट बाद सचिव के पहुंचने पर किसी तरह किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की गई थी कि बुधवार को यूरिया का वितरण किया जाएगा। इस पर सुबह से ही किसान गोदाम के सामने इक्ट्ठा होने लगे। 11.00 बजे तक जब सचिव गोदाम पर नहीं पहुंचे तो बारिश के बीच इंतजार कर रहे किसानों का सब्र जवाब दे गया और गौर-टिनिच मार्ग जाम करके सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन

11.55 बजे सचिव चंद्र शेखर चौधरी ने जब गोदाम खोला तब जाकर ग्रामीण सड़क छोड़ कर खाद लेने के लिए लाइन में लगे। इस दौरान ग्रामीण कपिल, मिथिलेश, महेन्द्र मौर्य, नेबूलाल, तुलसीराम, महेश, राम शरन, विरेन्द्र कुमार ने सचिव पर मनमानी तरीके से 10 रुपये अधिक मूल्य लेने का व परिचितों को ही खाद देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर के किसान विजय सिंह ने फोन से डीएम से मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत की। लोगों ने यह भी बताया कि मंगलवार शाम को ही सचिव ने एक सूची तैयार कर ली थी, वही बांट रहे हैं। सचिव चन्द्र शेखर चौधरी ने बताया कि 1500 बोरी यूरिया आया है, बारिश के कारण आने में देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed