{"_id":"6578b1b8558043c64b03a8f8","slug":"farmers-demonstrated-at-the-purchasing-center-basti-news-c-207-1-sgkp1004-8283-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आमा गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आमा गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Wed, 13 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
समय से तौल न होने पर हायल हो रहीं पर्चियां और सूख रहा गन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। बभनान चीनी मिल की ओर से संचालित आमा गन्ना क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि ढुलाई व्यवस्था और हायल पर्चियों की समस्या का निस्तारण न किया गया तो सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
मंगलवार की सुबह किसान गुड्डू यादव, सुरेंद्र सिंह, सुरेश यादव, संजय मौर्य, मो. इलियास, राम बहाल, घनश्याम मौर्य, सोमनाथ सहित करीब दर्जनभर किसान आमा क्रय केंद्र से मिल तक गन्ना ढुलाई की खराब व्यवस्था पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उक्त किसानों ने बताया कि ढुलाई व्यवस्था खराब होने के कारण उनकी पर्चियां हायल हो रही हैं। क्रय केंद्र पर समय से गन्ना लाने के बाद भी तौल नहीं हो रही है। इससे गन्ना सूखता है और उसका वजन भी घटता है। इससे आर्थिक क्षति हो रही है।
किसानों ने बताया कि नियमानुसार हायल होने के दूसरे दिन डाक से वह पर्ची दोबारा किसानों को मिलनी चाहिए। मगर, ऐसा नहीं हो रहा है। क्रय केंद्र पर महज तीन ट्रक ही गन्ना ढुलाई के लिए लगाए गए हैं।जबकि पांच से अधिक ट्रक होने चाहिए। बभनान चीनी मिल के डिप्टी केन मैनेजर आलोक सिंह ने बताया कि हायल हुई पर्चियों को दूसरे दिन डाक से भेजा जा रहा है। गन्ना ढुलाई के लिए वाहनों को बढ़ाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। दो दिन में किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।