फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmers awarded on the occassion of kisan samman diwas

Basti News: मेहनत के बदले अन्नदाताओं को मिला सम्मान

Fri, 23 Dec 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
farmers awarded on the occassion of kisan samman diwas
प्रेक्षागृह में किसान मेले में किसान को सम्मनित करते विधायक राजेंद्र चौधरी और अन्य। - फोटो : BASTI
मेहनत के बदले अन्नदाताओं को मिला सम्मान
विज्ञापन

- किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
- बोले मंडलायुक्त, चौ. चरण सिंह ने किया खेती का विविधिकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को प्रेक्षागृह में किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम में उन्नतशील खेती करने वाले किसानों को प्रगतिशील सम्मान से सम्मानित किया गया। मेहनत की बदौलत बढ़िया उत्पादन प्राप्त करने पर मिले सम्मान से किसान खुश नजर आएं।
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक अजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मंडलायुक्त ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने खेती का विविधिकरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने लागत कम, अधिक उत्पादन पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि किसान परेशान न हों। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। विधायक अजय सिंह ने मोटे अनाज उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया।
विधायक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह लाखों गरीब, खेतिहर व श्रमिकों के कल्याण के लिए जीवनभर काम करते रहे। उप निदेशक कृषि अनिल कुमार विभाग द्वारा संचालित योजनाएं और उपब्धियों के बारे में जानकारी दी।
प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, दुग्ध आदि विभागों ने स्टाल लगाया। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, डीएओ मनीष सिंह, जगदीश शुक्ल, शैलेंद्र दुबे, अमित कुमार, जितेंद्र मिश्र, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
----------------------
जिला स्तर पर सम्मानित किए गए किसान
पशुपालन विभाग से राम उजागिर, अंबर कुमार पांडेय, राजेश्वर शुक्ला, राम शोभा त्रिपाठी, कुसुमलता चौधरी, गुलाब दत्त, शेषराम व रामनयन को सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग से विजय नरायन शुक्ल, शिवपूजन चौधरी, राममूर्ति मिश्रा, योगेंद्र प्रसाद, जनक राम, रामकुमार, सोबरन व राजेंद्र प्रसाद का सम्मानित किया गया। दुग्ध विभाग से राम सूरत, रुदल, विद्याराम, जोगेंद्र सिंह, सर्वजीत यादव, ज्ञानमति और फुर्तलाल को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग से खरीफ फसलों के लिए शेषनाथ चौधरी, शोभापती, जय प्रकाश, दिव्य प्रकाश, राम सूरत, रामकुमार और रबी फसलों के लिए राम मिलन पांडेय, अमित कुमार पांडेय, जलालुद्दीन और मुनिराम को पुरस्कृत किया गया।

---------------------------
आठ महिला किसानों को मिला विशिष्ट पुरस्कार
उद्यान और गन्ना विभाग ने चार-चार महिला किसानों को विशिष्ट श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। औद्योगिक फसलों के लिए कुसुम कली, निशा, कमला व सवित्री और गन्ना उत्पादन में अमिरता, प्रेमा, सुनीता और सवारी को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed