{"_id":"67685dd61e9fd4f116079b44","slug":"farmer-dies-due-to-tractor-trolley-collision-basti-news-r-7-1-lko1034-786167-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से किसान की मौत
Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। खोड़ारे के तिलया गांव में भाई के घर से लौट रहे किसान की बाइक में शनिवार की देर रात स्टेशन रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर लग गई। घायल किसान को सीएचसी से बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
बस्ती के गौर क्षेत्र के बिसनपुरा गांव निवासी संजय कुमार (32) शनिवार की देर रात बाइक से बभनान जा रहे थे। रात 10 बजे स्टेशन रोड के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली उनकी बाइक में टकरा गई। टक्कर तेज होने से संजय सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रात के अंधेरे में चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया।
आसपास के लोगों ने संजय को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, संजय खोड़ारे के तिलया में रहने वाले भाई के घर गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। उनके परिवार में पत्नी गुड़िया देवी, बेटा शनि (08) और बेटी श्रद्धा (05) हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बस्ती के गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि संजय ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट से उनकी मौत हुई है।ं