फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family members put cloth on the grave, crowd gathered in the crematorium

Basti News: परिजनों ने कब्र पर डाला कपड़ा, श्मशान में जमा हो गई भीड़

Mon, 29 Jul 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Family members put cloth on the grave, crowd gathered in the crematorium
भानपुर क्षेत्र में शमशान मे सफेद कपडा को अफवाह फैलने पर लगी लोगो की भीड़।
बंगाली बाबा के आने और युवक को दोबारा जिंदा करने की फैली अफवाह
विज्ञापन

21 जुलाई को सर्पदंश से जीतू की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। श्मशान में दफन सर्पदंश से मृत युवक की कब्र पर सफेद चादर डालने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसी ने अफवाह फैला दी कि युवक को जिंदा करने के लिए बंगाली बाबा आ रहे हैं, जो झाड़-फूंक कर उसे फिर से जिंदा करेंगे। हालांकि, युवक के परिजनों ने इससे इन्कार करते हुए बताया कि कफन का कुछ कपड़ा बच गया था। उसे रविवार को उसकी कब्र पर ओढ़ा दिया था।
रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे क्षेत्र में अफवाह फैली की सोनहा क्षेत्र के छपियाखास गांव के सिवान में श्मशान में बंगाली बाबा आ रहे हैं, जो 21 जुलाई को सर्पदंश से जान गंवाने वाले छपियाखास निवासी युवक जीतू को फिर से जिंदा करेंगे। देखते ही देखते छपियाखास गांव के सिवान में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे असनहरा चौकी प्रभारी जयशंकर पांडेय ने देखा तो श्मशान में न कोई बाबा दिखा और न ही जीतू के परिवार का कोई सदस्य। चौकी प्रभारी जीतू के घर पहुंचे और इस बारे में पूछताछ की। राजू गौतम ने बताया कि 21 जुलाई की रात को उनके 18 वर्षीय बेटे जीतू की छत पर सोते समय सर्पदंश से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शव को दफनाने के लिए लाए गए कफन का कुछ कपड़ा बच गया था तो परिजनों ने कहा कि इसे ले जाकर कब्र पर डाल आओ। उसी कपड़े को कब्र को ओढ़ा आया हूं। अब क्षेत्र में अफवाह किसने फैलाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। असनहरा चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच की गई, लेकिन किसी बंगाली बाबा के आने की जानकारी नहीं मिली। क्षेत्र में किसी ने अफवाह फैला दी, जिसके कारण बड़ी संख्या में भीड़ हो गई थी। सभी को मौके से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed