फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fake para medical faculty was opened equivalent

Basti News: सरकारी संस्था के समकक्ष खोली थी फर्जी पैरा मेडिकल फैकल्टी

Sat, 14 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fake para medical faculty was opened equivalent
पैरा मेडिकल घोटाला
विज्ञापन

बरेली के बीके यादव ने लखनऊ में बनाया था फर्जी संस्था का मुख्यालय
प्रदेश के कई जिलों में फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेजों को दी थी मान्यता
मान्यता लेकर बस्ती में चल रहे थे दो फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज
गाजियाबाद के पीयूष पांडेय की गिरफ्तारी के बाद खुला है राज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज खोलकर बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार गाजियाबाद के पीयूष ने एसआईटी को बताया है कि जेल में बंद बरेली के बीके यादव ने पैरा मेडिकल काॅलेजों को मान्यता देने वाली सरकारी संस्था के समकक्ष फर्जी पैरा मेडिकल फैकल्टी खोली थी। प्रदेश के कई जिलों में उसने इस फैकल्टी से मान्यता देकर फर्जी पैरा मेडिकल कॉलेज खुलवाया था।
हर्दिया स्थित सत्यप्रकाश पटेल का सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड सत्यांजलि पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट और कप्तानगंज में चल रहे कृष्ण कुमार चौधरी के सरदार पटेल पैरा मेडिकल काॅलेज व उत्कर्ष पैरा मेडिकल काॅलेज को उसी ने मान्यता दी है।
विज्ञापन

यूपी में पैरा मेडिकल काॅलेजों को मान्यता देने से लेकर परीक्षा कराने से लेकर प्रमाणपत्र देने और उन पर निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश मेडिकल फैकल्टी की स्थापना की गई थी। इसके तहत प्रदेश में करीब 1700 मान्यता प्राप्त पैरा मेडिकल काॅलेज चल रहे हैं। मगर, बरेली के बीके यादव ने एक अलग उत्तर प्रदेश पैरा मेडिकल फैकल्टी नाम से संस्था बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी संस्था खोलने के बाद बीके यादव प्रदेश के दूसरे छोटे-छोटे पैरा मेडिकल काॅलेजों से संपर्क करने लगा जो बड़े यूनिवर्सिटी से संबद्ध होकर विद्यार्थियों को कोर्स करवा रहे थे। उन्हें समझाता था कि उसकी फैकल्टी सभी जगह मान्य है। वह संबद्ध कर मान्यता दे सकता है। झांसा देने में कामयाब होने पर मोटी रकम लेकर खुद मान्यता देने लगा। इसका साथी स्वतंत्र श्रीवास्तव छात्र-छात्राओं का इस तरह फर्जी नामांकन करता था, ताकि जांच करने पर वेबसाइट पर नाम और नामांकन संख्या दिखाई दे। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को पकड़ा गया पीयूष पांडेय और राम अशीष यादव फर्जी मार्कशीट तैयार करते थे।

...
भेद खुलने पर अच्छे संस्थानों में करा देते थे प्रवेश
फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज चलाने वाले ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का प्रवेश लेते थे। इसलिए ज्यादातर बच्चे समझ नहीं पाते थे कि उन्हें फर्जी मार्कशीट थमा दी गई है। अगर कोई अभिभावक समझ जाता था या फर्जीवाड़ा पकड़कर शिकायत करता था, तो उसे समझा-बुझाकर यह लोग बड़े संस्थानों में प्रवेश करा देते थे। हालांकि, यह अंधेरगर्दी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और विद्यार्थियों ने बगावत कर भांडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed