{"_id":"647ba73903197a5c2b0c19ba","slug":"fake-fertilizer-and-pesticide-seller-house-and-warehouse-seized-basti-news-c-7-1-192800-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नकली खाद व कीटनाशक का धंधेबाज का मकान व गोदाम जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नकली खाद व कीटनाशक का धंधेबाज का मकान व गोदाम जब्त
Sun, 04 Jun 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नकली खाद और कीटनाशक दवाओं का धंधा करने के आरोपी सदस्यों की संपत्ति को प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को जब्त कर लिया। गैंग बनाकर अपराध से अर्जित की गई आरोपियों की संपत्ति को पहले से चिन्हित कर लिया गया था। शनिवार को डीएम के आदेश पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा स्थित घर, गोदाम और एक चार पहिया वाहन को 14ए के तहत कुर्क कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार चिह्नित एक अन्य चार पहिया गाड़ी को आरोपी ने बेच दिया है। इसके लिए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी किया है। कप्तानगंज का गौरा गांव अब नगर पंचायत में शामिल हो चुका है। 2013 में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नकली खाद का गोदाम और कारखाना पकड़ा था। छापेमारी के दौरान नकली पोटाश, सुपर जिंक, नकली कीटनाशक दवाइयां आदि बरामद हुआ था। साथ ही नकली खाद की बोरियां सिलाई मशीन और ईंट के चूर भी मिले थे। पुलिस ने कारोबारी के दो गोदामों को कब्जे में लेकर सील कर दिया था। आरोपियों ने कुछ दिन बाद सील किए गए गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखा नकली खाद और कीटनाशक दवाओं को हटा दिया था। खाद गायब होने के मामले में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की थी और इसके बाद खाद कारोबारी और उसके बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। 2017 में फिर नकली खाद पकड़ी गई थी। आरोपी माधव गुप्ता के अलावा उसके बेटे राजेश गुप्ता व घनश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर काला धंधा से अर्जित की गई संपति की रिपोर्ट पुलिस ने तैयार कर डीएम के समक्ष प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट में गोदाम की जमीन चिन्हित हुई, जिसे खाद धंधेबाज ने अपनी पत्नी चंद्रावती के नाम खरीदा था। साथ ही अवैध धन से दो वाहन भी खरीदे थे। एसडीएम हर्रैया स्तर से मजिस्ट्रेट के तौर नायब तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण मोहन यादव और थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय की अगुवाई में टीम कार्रवाई के लिए गठित की गई। टीम ने शनिवार को कप्तानगंज के गौरा में बने मकान गोदाम, तीन मंजिला मकान को संयुक्त टीम ने शनिवार को जब्त कर लिया।
--