फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Faith gathered in Kuano Arti of Chitransh Club

चित्रांश क्लब की कुआनो आरती में उमड़ी आस्था

Fri, 28 Oct 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Faith gathered in Kuano Arti of Chitransh Club
अमहट घाट पर कुआनो की आरती करते लोग। - फोटो : BASTI
चित्रांश क्लब की कुआनो आरती में उमड़ी आस्था
विज्ञापन

कुआनो की स्वच्छता के लिए उठे हाथ
बस्ती। चित्रांश क्लब के संयोजन में शुक्रवार की देर शाम अमहट घाट पर कुआनो नदी की आरती हुई। लोगों ने कुआनो नदी को प्रदूषण मुक्त कराने का शपथ लेने के साथ ही पवित्र कुआनो से सुखद जीवन की प्रार्थना किया। आयोजित भंडारे में आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में कुआनो की स्वच्छता के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव, सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, राना कृष्ण किंकर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्र, अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, सिद्धेश सिन्हा सहित सैकड़ों लोग आरती के साक्षी बने।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलगान हुई। इसके बाद दीप जलाकर कुआनों नदी की आरती उतारी गई। कुछ ही पल में समूचा घाट जगमगाने लगा। इस दौरान हर किसी ने बस्ती की पौराणिक धरोहर कुआनो को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया। इस दौरान गंगा आरती की तर्ज पर लोगों ने कुशलता की मन्नत मांगी गई। चित्रांश क्लब अध्यक्ष जी. रहमान, पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ महामंत्री डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति ने लोगों का स्वागत किया। अविनाश श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संचालन करते हुए उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, अनूप खरे, राजेन्द्रनाथ तिवारी, संतोष सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अमरमणि पांडेय, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ सरोज मिश्र, संध्या दीक्षित सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed