{"_id":"645a9c316e0a6113f4022d07","slug":"fair-organized-in-memory-of-syed-salar-masood-ghazi-basti-news-c-7-1-158757-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमानीगंज में सैय्यद सालार मसूद गाजी पाक की याद में लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमानीगंज में सैय्यद सालार मसूद गाजी पाक की याद में लगा मेला
Wed, 10 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित अमानीगंज में सैय्यद सालार मसूद गाजी पाक की याद में मेला लगा। इसमें हजारों की संख्या में जायरीन ने हिस्सा लिया। मेले में आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के गुरखेत में लगे मेले से बड़ी संख्या में लोगों का जत्था गाजी पाक की निशानी के साथ सोमवार को पहुंचा। मंगलवार को सुबह से ही अमानीगंज स्थित मजार पर जायरीन चादर चढ़ा कर फातिया पढ़ी। मेले में जगह-जगह निशाना के पास लोग चिराग बाती करते रहे। मुजावरों की ओर से डंका भी बजाया जा रहा था। तेज धूप होने के कारण लोग पेड़ों की छांव ढूंढते नजर आए। मेला खत्म होते ही जायरीन गाजी पाक की निशानी के साथ बहराइच के लिए निकल गए। दुबौलिया प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस लगी रही।