{"_id":"617aea26d00fde4087395e64","slug":"factory-raided-26-30-quintal-sweets-seized-basti-news-gkp414593382","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री पर छापा, 26.30 क्विंटल मिठाई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री पर छापा, 26.30 क्विंटल मिठाई जब्त
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मिठाई की फैक्ट्री में पकड़ा गया घरेलू रसोई गैस का उपयोग ।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री पर छापा, 26.30 क्विंटल मिठाई जब्त
मिस ब्राडिंग में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के ग्राम महुडर में प्रशासनिक टीम ने बृहस्पतिवार को मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 26.30 क्विंटल मिठाई बरामद किया। मिठाई पर किसी कंपनी का नाम न होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब्त कर नष्ट कर दिया। फैक्ट्री के पास सुशील कुमार के नाम से फूड का लाइसेंस मिला है। फैक्ट्री में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग होते पाए जाने पर डीएसओ सत्यवीर सिंह ने संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रशासन को किसी ने सूचना दी कि सांऊघाट ब्लॉक के संजय कॉलोनी महुडर में बड़े पैमाने पर मिठाई का निर्माण कराया जाता है। इस सूचना पर एडीएम अभय कुमार व एसडीएम पवन जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में डोडा बरफी, पेड़ा, मिल्क केक सहित तमाम मिठाइयां बनती हुई पाई गईं। प्रशासनिक टीम ने मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव को मय टीम बुला लिया। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक रमेश कुमार वर्मा व शैलेष को मौके पर भेजा, जहां पांच घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग होते पाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि फैक्ट्री का फूड लाइसेंस है। मगर यहां मिठाई बिना ब्रांड के बेची जा रही थी। मौके पर करीब 26.30 क्विंटल मिठाई बरामद हुई है, जिसे नष्ट कराया जा रहा है। मिठाई का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डीएसओ सत्यवीर सिंह ने कहा कि घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग होते पाया गया है। संबंधित फैक्ट्री मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।