फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eye flu patients are increasing, take caution

Basti News: आई फ्लू के बढ़ रहे मरीज, बरतें सावधानी

Sun, 12 Jan 2025 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Jan 2025 05:14 AM IST
विज्ञापन
Eye flu patients are increasing, take caution
जिला अस्पताल में आई फ्लू के रोज पहुंच रहे 20 से 25 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल के आंखों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आंखों में लालीपन, खुजली, आंखों में पानी आने आदि तकलीफ को लेकर मरीज चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों को दवा देने के साथ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक, ठंड के मौसम में वातावरण में नमी के कारण वैक्टीरिया वायरस और धूल के कण बढ़ जाते हैं। ऐसे में सुबह-शाम बिना हेलमेट व चश्मा के वाहन चलाना आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। लोग आई फ्लू के शिकार हो रहे हैं। इ
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग के ओपीडी में 80 से 100 मरीजों में करीब 25 फीसदी मरीज आंखों में पानी आने, खुजली, लालीपन व चिपचिपापन आदि तकलीफ को लेकर चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
- ये बरतें सतर्कता
बिना चश्मा और हेलमेट के वाहन न चलाएं।
नियमित रूप से हाथों को धोते रहें।
आंखों को बार-बार न छूएं।
तौलिया आदि व्यक्तिगत चीजे दूसरों से साझा न करें।
छीकते-खांसते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
...
कोट
ठंड में आई फ्लू के मरीज बढ़ते हैं। वातावरण में नमी के कारण वैक्टीरिया, वायरस और धूल के कण आंखों में पड़ने से नुकसान होता है। आई फ्लू तीन से पांच दिन में स्वत: ठीक हो जाते हैं । तकलीफ बढ़ने पर नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।
- डॉ एसके सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed