{"_id":"69502e925ef7b016200ae255","slug":"expressed-anger-against-the-oppression-of-hindus-burnt-effigy-basti-news-c-207-1-bst1006-150192-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ जताया गुस्सा, जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ जताया गुस्सा, जलाया पुतला
विज्ञापन
परशुरामपुर।। कस्बे दुर्गा मंदिर परिसर से ब्लाॅक मुख्यालय तक आतंकवाद विरोधी रैली निकालकर बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले किया गया।
जिला संयोजक महेश हिंदुस्तानी ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या की जा रही है। उनका संगठन और हिंदू समाज आतंकियों के इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करता है। जिस तरह हिन्दुओं को चिह्नित कर उन पर अत्याचार किया जा रहा है, वह बर्दाश्त नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवाद पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में विश्व समुदाय को बांग्लादेश पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। कार्यक्रम में विजय शंकर शुक्ल, अमरजीत सिंह, ज्योति शंकर तिवारी, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, सूरज श्रीवास्तव, विकास पांडेय,उमाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।