{"_id":"6792874e861b7152890b0d82","slug":"express-trains-continue-to-be-delayed-passengers-remain-worried-due-to-cold-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130944-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों की लेट लतीफी जारी, ठंड के चलते यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों की लेट लतीफी जारी, ठंड के चलते यात्री रहे परेशान
Thu, 23 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस ट्रेन 3:30 घंटे चल रही लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों की लेट लतीफी जारी रही। कई घंटों की देरी से चल रही ट्रेनों को लेकर स्टेशन पर प्रतीक्षा करने वाले यात्री भीषण ठंड को लेकर परेशान हो रहे हैं।
रेलवे समय सारिणी के अनुसारए आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 3:30 घंटे, अवध एक्सप्रेस ट्रेन 3:30 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे व बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे की देरी से चल रही है। भीषण शीतलहरी के चलते स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।
कुछ यात्रियों का कहना है रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह ठंड में नहीं मिल रही है पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था भी नहीं है ऐसे में रेल यात्रियों को हर तरफ से परेशानियां उठानी पड़ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय अनुसार चल रही है। जबकि कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है।