फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Express trains became no room... there is no space to even stand in the general coaches.

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनें हुईं नो रूम...जनरल कोच में खड़े होने की भी जगह नहीं

Tue, 21 Apr 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Express trains became no room... there is no space to even stand in the general coaches.
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। संवाद
बस्ती। सहालग के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर रोजाना 25 से 30 हजार लोगों का आना जाना हो रहा है। ट्रेनों के संचलन में भी इजाफा हुआ है। 65 की जगह 70 ट्रेनों की आवाजाही रोजाना हो रही है। इसके बावजूद लोगों को सुखद यात्रा का अवसर नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश ट्रेनों में नो रूम हो गया है। यात्रियों को दिल्ली- मुंबई, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सहालग एवं गर्मी की छुट्टियों में महानगरों से गांव आने वाले यात्री मजबूर होकर जनरल टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। ट्रेनों में वेटिंग टिकट की सुविधा न होने से जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इस समय ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भर के आ रही हैं। बस्ती रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 25 से 30 हजार यात्रियों का आना-जाना होता है। इसके चलते आरक्षण टिकट काउंटर पर सुबह से ही टिकट के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है। तत्काल में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। यात्री मजबूर होकर जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सिर्फ तीन से चार जनरल कोच लगाए जाते हैं, कोच की संख्या कम होने से ट्रेन जहां से चलती है, वहीं फुल हो जाती है। ठसाठस भीड़ के चलते बोगी में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पाती है, गर्मी के चलते अधिकांश लोग गेट पर खड़े रहते हैं। आगे के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री भीड़ के करण ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, चेन्नई, हरियाणा जाने वाली तमाम ट्रेनें 15 मई तक फुल चल रही है। इन ट्रेनों में 150 के पार वेटिंग चल रहा है, ऐसे में आने और जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। भीषण गर्मी व तेज धूप के चलते स्लीपर और जनरल कोच में यात्रा करना मुश्किल है, इस समय अधिकतर लोग थर्ड एसी कोच से अपना सफर तय करना चाहते हैं लेकिन एसी कोच में कंफर्म टिकट का कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
श्रीगंगानगर स्पेशल 14 तो पुणे-गोरखपुर 11.30 घंटे रही लेट

तेज धूप व गर्मी के चलते प्लेटफाॅर्म पर बैठना मुश्किल हो गया है, लेकिन स्पेशल ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को लू के थपेड़ों में गर्मी के बीच पूरे दिन ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार, मंगलवार को जाने वाली श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन को सुबह 9.30 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 14 घंटे लेट होने से यह ट्रेन रात 11.40 के बाद आने की संभावना है। इसी तरह पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को दोपहर 1.55 बजे आने का समय था, लेकिन 11.30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन बुधवार को भोर में 3.50 बजे के बाद आएगी। गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 8.30 घंटे, मुंबई स्पेशल 3.30 घंटे, नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल पांच घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छह घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे और दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से चल रही है।


---------
रेलवे प्रशासन की ओर से गर्मियों में यात्रियों को राहत देने के लिए महानगरों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, जिसका लाभ यात्रियों को मिलने गला है। रास्ते में ब्लॉक व काॅशन के चलते ट्रेनें विलंब हो रही है।
- सुमित कुमार, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed