{"_id":"680547591cc866aac203b33a","slug":"exhibition-employees-beaten-up-at-lalganj-fair-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135289-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लालगंज मेले में नुमाइश कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लालगंज मेले में नुमाइश कर्मचारियों से मारपीट
Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज मनवर-कुआनो संगम तट पर लगने वाले चैत्र मेले में जमकर मारपीट हुई। शाहजहांपुर से आए सर्कस और नुमाइश कर्मचारियों से स्थानीय युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। रॉड एवं डंडों से हमले में नुमाइश कर्मचारी घायल हो गए। नुमाइश कारोबारी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
एसडीएम की अनुमति से हर वर्ष कुआनो-मनवर संगम तट पर चैत्र पूर्णिमा से पांच दिवसीय मेला लगता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान होते हैं। लालगंज पुलिस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रहती है। लेकिन, आयोजन पर पुलिस और मेला समिति का कोई नियंत्रण नहीं रहता है।
बाहर से आए सर्कस, झूला आदि कई दिनों तक चलते हैं। कुछ लोग कारोबारियों से मनमाना वसूली करते हैं। बताया जा रहा है शाहजहांपुर के सर्कस, ब्रेक डांस, झूला, नाव झूला के कारोबारी अमर शाह और उनके सहयोगी कर्मचारी अयान तथा झूले के फोरमैन मोहम्मद और घूरा के साथ ठोकवा गांव के युवकों से विवाद हो गया। लाठी-डंडे वा रॉड से मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
नुमाइश कर्मचारी घायल हो गए। मौके से मारपीट करने वाले युवक भाग निकले। कारोबारी अमर शाह चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना में अयान पुत्र रहीश थाना लालगंज, मोहम्मद पुत्र बखीरुद्दीन और घूरा बरेली को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने ठोकवा गांव निवासी प्रेमचंद, आदित्य, अक्षत और मंगल समेत अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।