{"_id":"679e724ef9579da40a0ae89a","slug":"exam-preparation-tips-given-to-students-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131346-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रों को दिए परीक्षा की तैयारी के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रों को दिए परीक्षा की तैयारी के टिप्स
Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नेशनल इंटर कॉलेज हरैया में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी और पेपर देते समय सावधानियों के बारे में टिप्स दिए।
अभ्यर्थियों को बताया गया कि वर्तमान समय कॅरिअर बनाने के लिए सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग से संबंधी सेवायोजन, रोजगार संगम और एनसीएस पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।
जॉब सीकर पंजीयन और उसके फायदे बताए गए। प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश वर्मा ने भी बच्चों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा भवन में धैर्य से काम लें। विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राम गोपाल, सूर्य प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव सहित स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित रहे। संवादन