फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   57.24% voter turnout in Gaighat; candidates' fate sealed in ballot boxes.

Basti News: गायघाट में 57.24 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Wed, 14 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
57.24% voter turnout in Gaighat; candidates' fate sealed in ballot boxes.
कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर सात, बाबा चेतनदास नगर में सभासद पद के लिए मंगलवार को उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 870 मतदाताओं में से 498 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह वार्ड में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव मैदान में उतरीं रेनू देवी और पूजा अग्रहरि का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है।
विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित समय के अनुसार कराया गया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम रहे और प्रशासनिक अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे। पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी रवि प्रकाश के अनुसार, कुल 498 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 269 महिलाएं और 229 पुरुष शामिल रहे। अब दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना और परिणाम का इंतजार है। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसके बाद वार्ड को नया सभासद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed