{"_id":"665388970eb544f2bc0b0b74","slug":"evms-kept-in-20-rooms-under-three-tier-security-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117824-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्रिस्तरीय सुरक्षा में 20 कमरों में रखी गईं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्रिस्तरीय सुरक्षा में 20 कमरों में रखी गईं ईवीएम
Mon, 27 May 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
- तीन घेरों में सुरक्षा, आइसोलेशन, इनर और आउटर कॉर्डन
- आइसोलेशन कॉर्डन की सुरक्षा के लिए लगाई गई है पैरामिलिट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा मतदान के बाद ईवीएम के लिए मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पर 20 कमरे का स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। इसके अलावा सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मंडी के 20 कमरों को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए जा गए हैं। इसके लिए तीन घेरे आइसोलेशन, इनर कॉर्डन और आउटर कॉर्डन बनाए गए हैं। आइसोलेशन कॉर्डन की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तैनाती की गई है। सीएपीएफ के जवान 24 घंटे शिफ्ट वार ईवीएम की सुरक्षा करेंगे। इनर कॉर्डन की सुरक्षा के लिए आर्म्ड पुलिस की तैनाती है। वहीं, आउटर कॉर्डन के लिए सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संपूर्ण स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के नोडल अफसर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।
--
हर विधानसभा के लिए हैं चार-चार स्ट्रांग रूम
लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसके लिए विधानसभा वार चार-चार स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। सभी पांच विधानसभा में कुल मिलाकर 20 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहीं से 4 जून को ईवीएम को निकाल कर मतों की गिनती की जाएगी।