फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Every student will have permanent education number

Basti News: हर छात्र का होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर, लगेगा फर्जी टीसी पर लगाम

Sat, 30 Mar 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Every student will have permanent education number
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन पर लगेगी रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नए सत्र से 12वीं कक्षा तक छात्रों का अपना परमानेंट एजुकेशन नंबर होगा। इससे फर्जी टीसी पर लगाम लगेगी। गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित नहीं हो पाएंगे। कंप्यूटर पर एक क्लिक पर छात्रों का डाटा उपलब्ध हो जाएगा। स्कूल में छात्रों से संबंधित हर काम करने वाले के लिए अब इस नंबर का उपयोग करना जरूरी होगा।
जिले में 2059 परिषदीय विद्यालय, 439 मान्यता प्राप्त और 23 राजकीय, 70 अशासकीय और 308 वित्तविहीन स्कूल संचालित होते है। इनमें करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अब इनका परमानेंट एजुकेशन नंबर होगा, जिसमें छात्रों का पूरा डाटा अपलोड होगा। यू-डायस पोर्टल पर अधिकृत विभाग किसी भी स्कूल का पूरा विवरण और छात्र के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

परमानेंट एजुकेशन नंबर से ही अगली कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। बिना फीस भरे स्कूल छोड़कर फर्जी टीसी के सहारे दूसरे स्कूल में प्रवेश लेने जैसे कार्यों पर रोक लग जाएगी।डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि यू-डायस में ''पेन'' का लाभ बड़े स्तर पर मिलेगा। बिना परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) के स्कूलों में कोई छात्र नहीं होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और बिना मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed