{"_id":"675f2386db2d77b03c02b5a4","slug":"even-after-one-and-a-half-months-no-case-has-been-registered-in-the-case-of-farmers-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128844-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डेढ़ माह बाद भी किसान की मौत के मामले में केस दर्ज नहींं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डेढ़ माह बाद भी किसान की मौत के मामले में केस दर्ज नहींं
Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। डेढ़ माह पहले हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई। किसान के पुत्र अशोक कुमार चौधरी ने इसे लेकर डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी लाइनमैनों पर केस दर्ज कराने की मांग
की है।
दो नवंबर को कप्तानगंज क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी परशुराम चौधरी अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी खेत के बगल में हाईटेंशन का तार गिर गया। आरोप है कि सुबह 10 बजे तार गिरने की सूचना पाकर कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के खजुहा फीडर पर तैनात दो संविदा लाइनमैन बिना शट डाउन लिए पहुंचे।
आरोप है कि उन दोनों ने परशुराम चौधरी से कहा कि जहां तार गिरा है, वह जगह दिखाओ।परशुराम चौधरी तार दिखाने के लिए खेत से आगे बढे, तभी अचानक 11 हजार वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
पिता की चीख सुनकर उनका बेटा अशोक कुमार वर्मा दौड़कर पहुंचा। उसने किसी तरह से सप्लाई कटवाकर दोनों लाइनमैन और परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने परशुराम चौधरी (65) को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद दोनों संविदा लाइनमैन अस्पताल से भाग गए थे।
अशोक ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कप्तानगंज थाने पर दोनों लाइनमैनों पर केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संवादग