{"_id":"695183ceb76a4a098b020635","slug":"even-after-eight-days-the-police-could-not-find-the-kidnapped-girl-basti-news-c-207-1-bst1006-150227-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आठ दिन बाद भी अपहृत युवती को खोज नहीं पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आठ दिन बाद भी अपहृत युवती को खोज नहीं पाई पुलिस
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती (19) का लालगंज पुलिस आठ दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई। अपहरणकर्ताओं की खोजबीन के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। फिर भी नाकाम साबित हो रही है उधर, युवती के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस फिर सुस्त पड़ गई है।
रुधौली के सीओ कुपदीप सिंह यादव ने बताया कि जल्द ही युवती को मुक्त कराकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि बेटी के अपहरण के मामले में पुलिस के शुरुआती ढुलमुल रवैये और अपहर्ताओं की धमकियों से आहत होकर पिता ने बुधवार की रात को फंदे से लटक कर जान दे दी थी। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी। आनन-फानन गांव के ही मुख्य आरोपी समेत चार लोगों पर पुलिस ने अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी, मगर यह तेजी किसी काम की नहीं दिख रही है। सूत्र बता रहे हैं कि युवती जिले के बाहर हैं। सर्विलांस सेल ने उसका और अपहरणकर्ता का लोकेशन भी पता लगा लिया था, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों ने ठौर बदल लिया। इसके बाद से दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहे हैं।