फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Even after a fortnight, the police could not find the file, investigation is ongoing.

Basti News: पखवारे भर बाद भी पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई फाइल, चल रही जांच

Tue, 08 Sep 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Even after a fortnight, the police could not find the file, investigation is ongoing.
बस्ती। 579 अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित मूल पत्रावलियां गायब होने की जांच में पखवारे भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फाइलों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि, बीएसए का बयान दर्ज हो चुका है। इसके बाद भी जांच में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के लिए इतनी पुरानी पत्रावली की बरामदगी चुनौतीपूर्ण बन गई है। जांच में पुलिस के शक की सुई तत्कालीन बाबू व डीसी की ओर घूम रही है। इन पत्रावलियों से जुड़े बाबुओं के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। तत्कालीन बाबू के कक्ष का पुलिस ने कुछ दिन पहले जायजा लिया था। नियुक्ति संबंधी पत्रावली जिस कमरे में रखी जाती थी, वहां भी पुलिस ने जांच की थी।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से 2016 के बीच नियुक्त हुए अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधी फाइलें गायब होने के मामले में बीएसए की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज है। जांच आगे बढ़ाने के लिए विवेचक कई बार बीएसए कार्यालय जा चुके हैं। बीएसए का बयान भी दर्ज हो चुका है। डीसी से पूछताछ की जा चुकी है। विवेचक सभाशंकर यादव ने बताया कि अभी जांच चल रही है। गायब पत्रावलियों के बारे में जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed