फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Euphoria

शोभायात्रा में गूंज उठा जयघोष

Wed, 05 Apr 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 05 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Euphoria
नवरात्रि के अंतिम दिन शोभा यात्रा मे शामिल लोग।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्राकट्य अवसर पर बुधवार शाम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विविध झांकियों के साथ हनुमान गढ़ी गांधीनगर से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम ने नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंदिर त्रिपाठी गली स्थित ऊं साईं धाम में वैदिक विधि-विधान से हवनोत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने मंगल गीत व सोहर गान किया। 
विज्ञापन


हियुवा, ऊं साईंधाम मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ सहित कई संगठनों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक झांकियां देख लोग मुग्ध हो गए। इस दौरान हियुवा के कार्यकर्ता खासे उत्साहित नजर आए। यात्रा में गणपति, श्रीराम दरबार आदि आकर्षण का केंद्र रहा। इसके ठीक पीछे शिव परिवार की आकर्षक झांकी थी।  बाबा बसंत दास की झांकी के बाद बग्घी पर र्साइंनाथ और भगवान राम, लक्ष्मण,  सीता और पवन पुत्र हनुमान विराजमान थे। ठीक बीच में श्रद्धालु र्साइंनाथ की पालकी कंधे पर उठाए चल रहे थे। शोभायात्रा में ढोल नगाड़े और डीजे की  धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे और भगवान श्रीराम के नाम का उद्घोष करते रहे।  
विज्ञापन


इसके पूर्व ऊं र्साइंधाम मंदिर गांधी नगर में रामनवमी धूमधाम से  मनाई गई। इसके बाद र्साइं पालकी और शोभायात्रा निकाली गई जो हनुमान गढ़ी  मंदिर पर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न  हिस्सों से होते हुए पांडेय बाजार पहुंची। शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी बड़ी  संख्या में लगाए गए थे।  शहर में निकाली गई शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी के अलावा नपा अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा नेता सुशील सिंह, सरदार प्रीतम सिंह, ओम प्रकाश कमल, राजेंद्र मोदनवाल आदि ने झांकी पूजन किया। इस दौरान प्रकाश चौधरी, राम दिनेश चौधरी, जय प्रकाश सिंह, पप्पू जायसवाल, रमेश चंद्र, राम सूरत दूबे, विनय सिंह, अमित सिंह, अनुज सिंह, घनश्याम मिश्रा सहित बड़ी तादाद में लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed