फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   equipment distribution in block wise

ब्लॉकवार वितरित होगा 8733 सहायक उपकरण

Sat, 07 Aug 2021 06:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
equipment distribution in block wise
ब्लॉकवार वितरित होगा 8733 सहायक उपकरण
विज्ञापन

- सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ने वर्चुअल शिविर का उद्घाटन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना में 2,582 वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने वर्चुअल माध्यम से कैंप का उद्घाटन किया। कहा कि जिले में में कुल दो करोड़ 50 लाख 62 हजार रुपये की लागत से 8,733 सहायक उपकरण ब्लॉकवार कैंप आयोजित करके वितरित किया जायेगा।
अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन लाभार्थियों का चयन मार्च 2021 में ब्लॉकवार कैंप लगा करके किया गया था। अपील किया कि पात्र वृद्धजन तथा दिव्यांगजन को चिह्नित करके सूची उपलब्ध कराने पर फिर से कैंप लगाकर सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। समारोह में दिल्ली से विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, सचिव आर. सुब्रमनियम तथा संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन एलिमको के अध्यक्ष डीआर सरीन ने किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि विभागीय मंत्री से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके भारत सरकार के एडिप राष्ट्रीय वयोश्री योजना तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। समारोह में विधायक दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अजय सिंह, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, सुनील पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार मौजूद रहे। एलिमको के प्रबंधक हरीश कुमार ने सभी का पुस्तक भेंट करके स्वागत किया।
विज्ञापन

यह है वितरण कार्यक्रम
राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना में सहायक उपकरण एवं यत्रों के वितरण कार्यक्रम में 16 अगस्त को ब्लॉक सदर में 11 बजे से तथा सांऊघाट में एक बजे से होगा। 17 अगस्त को कप्तानगंज में 11 बजे से तथा हर्रैया में एक बजे से उपकरण वितरण किया जाएगा। 18 अगस्त को सल्टौआ गोपालपुर में 11 बजे से तथा गौर में एक बजे से उपकरण वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed