{"_id":"64837d18f5c34a58cb067004","slug":"entry-will-be-given-in-the-court-premises-after-checking-basti-news-c-7-1-200461-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चेकिंग के बाद ही कोर्ट परिसर में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चेकिंग के बाद ही कोर्ट परिसर में मिलेगा प्रवेश
Sat, 10 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय गेट पर सुरक्षा की जांच करती पुलिस।
बस्ती। लखनऊ में हुई घटना के बाद न्यायालय की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। दीवानी न्यायालय के दो और तीन नंबर गेट पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं और वादकारियों की गहन चेकिंग के बाद ही न्यायालय परिसर में प्रवेश दिया गया। दोनों गेटों पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से वादकारियों की जांच की।
न्यायालय की सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाल शशांक शेखर राय, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी पारसनाथ और एलआईयू आदि पुलिस कर्मियों ने बार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सिविल बार महामंत्री शिवपूजन मिश्र ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि न्यायालय में प्रवेश के लिए अधिवक्ताओं को बार संघ अथवा बार काउंसिल की ओर से जारी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बताया कि वादकारियों को भी पहचान पत्र दिखाने पर ही न्यायालय में प्रवेश मिलेगा। मौके पर सिविल बार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, रजनीश दुबे, जवाहरलाल मिश्र, राम प्रसन्न मिश्र, शेषनाथ पाठक, टीएन लाल श्रीवास्तव,महेश श्रीवास्तव, शशि प्रकाश शुक्ल, राजकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
-- -
वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर व्यक्त किया शोक
बस्ती। वरिष्ठ अधिवक्ता रामसुमेर पांडेय का निधन हो गया है। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर सिविल बार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, रजनीश कुमार दुबे, शिवपूजन मिश्र, निशांत पाठक, जेपी चौबे, दीप नारायण शुक्ला, विजय शर्मा, रमापति पांडेय, देव व्रत उपाध्यय, कृष्ण मोहन उपाध्यय, अरविंद नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद