{"_id":"68376bcba6aff97cf5084fe5","slug":"entered-the-house-and-beat-up-case-filed-against-four-people-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137311-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर केस
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में सुमन ने लिखा है कि उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती है। सोमवार को उन्होंने सर्वजीत पांडे निवासी पकड़ी छब्बर से दवा लाने के लिए कहा था। रात लगभग 12 बजे वह दवा लेकर उसके घर आए तो गांव के ही सूरज, दिलीप, कमलेश, विनय ने पुरानी रंजिश में उसके घर में घुसकर उसे तथा सर्वजीत को गाली देते हुए पटक कर मारा-पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
बेकाबू कार गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे यात्री
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुवारी गांव के निकट बुधवार दोपहर में बे काबू कार पलट गई। चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बचे। आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी मो. तौफीक खान बेकरी मकैनिक हैं। बुधवार को वह अपनी टीम के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मझारी गांव में बेकरी फैक्टरी में फाल्ट ठीक करने गए थे। दोपहर 2 बजे अयोध्या वापस जाते समय महुवारी के निकट कार चालक इबादुर्रहमान को झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। कार में मो. तौफीक खान और इन्हीं के गांव के मो. जुबेर, चालक इबादुर्रहमान निवासी दोस्तपुर आंबेडकरनगर बैठे थे। कप्तानगंज के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। संवाद
डिवाइडर पार कर रेलिंग से टकराई बाइक, चालक घायल
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत चौकी के सामने बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई दुर्घटना में बाइक सवार हर्षल कुमार निवासी रामापुर पाठक थाना हरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने हर्षल कुमार को ट्रामा सेंटर अयोध्या रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
बाइक पर पानी के छींटे पड़ने पर मारपीट व तोड़फोड़
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मिल्लतनगर बेलवाडाड़ी में मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में केस दर्ज किया है। इसी मोहल्ले की सलीमुन निशा ने तहरीर में बताया है कि उनके घर पर लगी टंकी का पानी ओवर फ्लो हो रहा था। आरोप है कि उनके दरवाजे मिल्लतनगर तुरकहिया निवासी सरताज उर्फ ददू की खड़ी बाइक पर पानी का छींटा पड़ गया। इसी बात को लेकर अपशब्द कहा। बाद में फिर उसी बात को लेकर विपक्षियों ने घर में घुसकर मारापीटा। उनकी बेटी मोबाइल से वीडियो बनाने लगी तो फोन छिनकर तोड़ दिया। बेटे ने रोका तो उसे जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने सरताज के अलावा बब्लू और अखतरुन निशा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारापीट, केस दर्ज
बस्ती। कोतवाली के बरसांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। बरसाव निवासी पंकज सोनी ने तहरीर दी है कि बरसाव से जिगना जाते वक्त रास्ते में बरसाव के पास सुनसान पाकर विपक्षियों ने रोक लिया। उन्हें मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने बाबी गौड़ निवासी महुआपार, प्रदीप शर्मा निवासी कथौलिया जाट थाना कलवारी, समीम, अखिलेश चौधरी, विशाल, राजन शर्मा निवासी डारीडीहा थाना के अलावा राज शर्मा व विपुल शर्मा पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
ईंट रखने के विवाद में मारपीट, चार पर केस
बस्ती। शहर कोतवाली के सोनूपार में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोनूपार निवासी प्रेमा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन में ईंट रखी हुई थी। इसी बात पर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाव में आए देवरानी के बेटे शिवम को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के ओमप्रकाश, गुड़िया, जुगुरता व गीता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दवा लेने गई किशोरी को भगा ले गया
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि 21 मई को उनकी बेटी घर से दवा ले गई थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी अरसद उनकी बेटी को बहलाकर भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन का प्रयास शुरू कर दिया है। संवाद
मिट्टी गिराने से रोकने पर मारपीट
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मिट्टी गिराने से रोकने को लेकर मारपीट में केस दर्ज किया है। इसी थाने के बागडीह निवासी राजमन यादव ने आरोप लगाया है कि कोड़रा पांडेय आंबेडकर पार्क में विपक्षी मिट्टी गिरा रहे थे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो विपक्षियों ने मिलकर उन्हें, उनकी पत्नी व अन्य को मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओमकार यादव, सपना यादव, नितराम यादव निवासी कोड़रा पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट में चार आरोपियों पर केस
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के चोरखरी गांव निवासी एक व्यक्ति को मारने पीटने के मामले में पांच दिन बाद पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। चोरखरी गांव निवासी शिव मूरत ने आरोप लगाया है कि 22 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक की टक्कर मारने पर विरोध किया तो टूटी नाथपुर पांडेय गांव निवासी राम सजीवन उर्फ प्रेम कुमार, महेंद्र तथा दो अन्य लोगों ने मारा-पीटा और जान माल की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद