{"_id":"67fd5807eb475657890ad5a4","slug":"entered-the-house-and-beat-him-for-asking-for-the-dues-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134997-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बकाया मांगने पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बकाया मांगने पर घर में घुसकर पीटा
Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया में बकाया पैसा मांगने पर मारपीट हो गई। भैसहिया निवासी अरविंद यादव ने तहरीर दी है कि डिलिया के रहने वाले जेसीबी मालिक से खेत की मिट्टी निकालने का बकाया रुपया मांगने पर उनके करीबी अखिलेश यादव ने अपशब्द कहा। मना करने पर मारने-पीटने लगे। जान बचाकर भागा तो घर आकर अपशब्द कहा। अखिलेश व अन्य लोग उनके घर में घुस गए। घर में मौजूद माता-पिता को मारापीटा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अखिलेश यादव, मेवालाल व मदनलाल निवासी भैसहिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
बच्चों के विवाद में मारपीट
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। रतास उर्फ कप्तागनंज निवासी महेंद्र सोनकर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद में विपक्षियों ने एक राय होकर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के अनुराग, सूरज, रीना, राजेंद्र, अशोक और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
रहस्यमय हालात में किशोरी लापता
बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि 12 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर से कहीं चली गई। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं आई। खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
-
भूसा बनवाने की होड़ में मारपीट
बस्ती। नगर थाने के रानीपुर में भूसा बनवाने की होड़ में मारपीट हो गई। इसी गांव के शिवम मिश्रा ने तहरीर देकर बताया है कि रविवार को भूसा बनवाने की होड़ में उन्हें विपक्षियों ने मारापीटा। साथ ही घर पर चढ़कर पिता को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। दरवाजे के सामने खड़ी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने गांव के अजय सिंह, हर्षदीप सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर केस
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के ढेबरहिया शुक्ल में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। गांव के पवन कुमार शुक्ला का आरोप है कि विपक्षी ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। मना करने पर पत्थर फेंक कर भी मारा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के दिवाकर, कुलदीव व शिवसंत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
ग्राहक सेवा केंद्र में मारपीट, केस
बस्ती। नगर थाने के कोठवा भरतपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में मारपीट हो गई। कोतवाली के हर्दिया निवासी विपिन कुमार ने नगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनके कोठवा भरतपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में आकर अकारण अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी थाने के कुसरौत निवासी शिब्बू, रवि, अमर, डमरु और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
कुत्ता भूंकने पर विवाद में मारपीट
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कुत्ता भूंकने पर हुए विवाद में मारपीट का केस दर्ज किया है। पिनेसर निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुत्ते के भौंकने पर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के गुड्डू, सूरज व झिन्नू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद