फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   English paper viral on social media

यूपी बोर्ड: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंग्रेजी का पेपर, जांच में जुटा प्रशासन

Thu, 27 Feb 2020 01:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
English paper viral on social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अंग्रेजी का पेपर। - फोटो : BASTI

प्रशासन की सतर्कता के बावजूद नकल माफिया के हौसले बुलंद हैं। दुबौलिया क्षेत्र के राकेश कुमार मिश्र-मीरा देवी इंटर कॉलेज केवटली में सोमवार को इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की जगह अर्थशास्त्र का पेपर का बंडल खोल दिया गया। यह मामला अभी निपटा भी नहीं था कि बुधवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट होने की सूचना प्रकाश में आई। सोशल मीडिया पर दोपहर 12 बजे अंग्रेजी प्रश्नपत्र की लिखी कापी वायरल होने लगी।

विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोशल मीडिया पर अंग्रेजी प्रश्नपत्र की हल कापी वायरल होने के बाद रामप्यारे चौधरी इंटर कॉलेज रेहरवा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने दूसरी पाली में छापा मार दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने केंद्र का कोना- कोना चेक किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज से कापियों से मिलान भी किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जांच में कई तरीकों से नकल कराने के मामले प्रकाश में आए हैं। इस प्रकरण में विद्यालय के प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed