{"_id":"65ac25e3f020fea2960ffa14","slug":"engineering-college-ready-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10357-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इंजीनियरिंग कॉलेज तैयार, आवासीय ब्लाॅक के लिए 3.50 करोड़ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इंजीनियरिंग कॉलेज तैयार, आवासीय ब्लाॅक के लिए 3.50 करोड़ की दरकार
Sun, 21 Jan 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
शासन व रूसा के सहयोग से पूरा हुआ निर्माण, आवासीय खंड अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर-बस्ती फोरलेन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के परिसर में वर्ष 2016 से निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज अब बनकर तैयार हो चुका है। सिर्फ आवासीय ब्लॉक को अंतिम रूप देना बाकी है। इसके लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के अवशेष बजट का इंतजार है। इसके पूर्ण होते ही नए सत्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
16 मई 2016 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री व हर्रैया के विधायक राजकिशोर सिंह की पहल पर तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया गया था। 43.46 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस कॉलेज के संपूर्ण निर्माण का जिम्मा सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस) को दिया गया था। विभागीय अभियंताओं ने काम भी पूरे जोश-खरोस से शुरू किया, लेकिन इसी बीच सूबे में सरकार बदल गई।
इसके बाद से ही शासन व रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के सहयोग से बनने वाले इस महत्वपूर्ण परियोजना की उपेक्षा भी शुरू हो गई। कोरोना काल में भी निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया। धीरे-धीरे भुगतान होता रहा और निर्माण कार्य भी उसी गति से चलते रहे। अब जाकर यह काॅलेज बन कर तैयार हुआ है। अब तक 39.98 करोड़ का ही भुगतान मिला है। 3.48 करोड़ रुपये और मिलने हैं। इससे अभी आवासीय ब्लॉक अधूरा ही बन पाया है।
विज्ञापन
सीएंडडीएस के साइट इंजीनियर जयप्रकाश यादव के अनुसार, मुख्य भवन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा टाइप वन आवास व गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण भी लगभग पूरा होने वाला है। चारदीवारी, ट्यूबवेल और वाटर हेड टैंक, टाइप एक, दो व तीन के आवासों के निर्माण को फाइनल टच दिया जा रहा है।
...
जल्द विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा भवन
सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्य भवन व अन्य संसाधनों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। अवेशष धन के लिए पत्राचार किया गया है ताकि नए सत्र से पठन-पाठन शुरू कर दिया जाए। आवासीय ब्लॉक तैयार होते ही विभाग को भवन स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सर्दी से बचने को अलाप तापते लोग । संवाद