फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Encroachment not removed, businessmen are fleeing

Basti News: नहीं हटा अतिक्रमण, पलायन कर रहे कारोबारी

Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment not removed, businessmen are fleeing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। एक तरफ प्रशासन अतिक्रमण हटाकर सड़कों का चौड़ीकरण करा रही। वहीं बांसी कस्बे की सबसे पुरानी मुख्य मार्केट जो अब सर्राफा मार्केट बन चुकी है। यहां के व्यापारी स्वयं जिलाधिकारी से मिलकर सड़क से अतिक्रमण हटाकर चौड़ी करने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद इस सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि सर्राफा मार्केट बांसी के चौड़ीकरण की मांग दो माह पूर्व जिलाधिकारी से मिलकर की गई थी। इसके बाद डीएम के आदेश पर सड़क की पैमाइश कराई गई तथा जितना अतिक्रमण हटाना था उसकी निशानदेही भी कर दी गई। निशानदेही के दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक अतिक्रमण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, अलग-अलग रूट पर बढ़ाया गया किराया जिससे व्यापारी चिंतित हैं। सर्राफा मंडल बांसी के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि सराफा मार्केट का रास्ता पूरी तरह सकरा हो गया है, जिससे कोई भी ग्राहक यहां आना नहीं चाहता।
विज्ञापन

इसको लेकर इस मार्केट के लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से दो माह पूर्व ही सर्राफा व्यापार मंडल के लोगों ने मुलाकात कर सड़क की चौड़ीकरण करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बांसी तहसील से राजस्व कर्मियों ने सड़क की पैमाइश किया था, और जितना मकान काटा जाना है, उस पर चिह्न भी लगा दिया गया था, लेकिन आज तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे सर्राफा मंडल के लोग चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि शंकरनगर, टेकधरनगर, श्यामनगर व अकबरनगर सर्राफा मार्केट की गली जो डॉक्टर चंद्रशेखर त्रिपाठी के दुकान से मंगल बाजार मोड़ तक जाती है, वह काफी सकरी हो गई है, जिससे सभी व्यापारियों का जीविका अंधकारमय हो गया है। सर्राफा मार्केट का रोड पहले से अब बहुत सकरा हो गया है। उक्त रोड से ही दशहरा, गणपति, दीपावली, बारावफात, मोहर्रम, हर प्रकार की जुलूस सर्राफा मार्केट रोड से ही निकलते हैं। ऐसे समय लोगों को दुश्वारी होती है, तथा प्रशासन को भी दिक्कत होती है।

मनीष वर्मा , दिनेश चंद्र वर्मा, आलोक चंद्र वर्मा, शरद चंद्र वर्मा, लालता प्रसाद वर्मा, जावेद अंसारी आदि सर्राफा मंडल के लोगों ने इस दिशा में जिलाधिकारी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed