फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employment servant, female mate got the responsibility of attendance of workers

Basti News: रोजगार सेवक, महिला मेट को मिला कामगारों की हाजिरी का जिम्मा

Sun, 15 Jan 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Employment servant, female mate got the responsibility of attendance of workers
रोजगार सेवक, महिला मेट को मिला कामगारों की हाजिरी का जिम्मा
विज्ञापन

बस्ती। मनरेगा में अब बिना काम किए श्रमिकों की हाजिरी नहीं लग पाएगी। सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जिले के 3.78 लाख से अधिक श्रमिकों की काम करते हुए दिन में तीन बार मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था की है। नई व्यवस्था शुरू करते हुए इसकी जिम्मेदारी रोजगार सेवक और महिला मेट को सौंपी गई है।
अब तक एक ही मजदूर को अलग-अलग जगह काम देने व बिना काम के भुगतान करने के आरोप लगते रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने मोबाइल एप के माध्यम से कार्य स्थल पर काम करने वाले श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लेने का आदेश जारी किया गया है। अब मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों की महिला मेट व रोजगार सेवक उनकी पहली तस्वीर कार्यस्थल पर काम शुरू होने पर, दूसरी दोपहर में व तीसरी कार्य समाप्त होने के बाद मोबाइल फोन से खींचकर एप में अपलोड करेंगे। ऐसा इस लिए किया जाएगा कि फर्जी हाजिरी पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि मनरेगा में अभी तक श्रमिकों की हाजिरी रजिस्टर व मास्टर रोल में लगाई जाती है। इतना ही नहीं, मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों के कार्य के सापेक्ष फीडिंग में लापरवाही बरती जाती है। इससे मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पाती है। ऑनलाइन हाजिरी से मस्टर रोल में पारदर्शिता होगी। मनरेगा को पारदर्शी बनाने के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग साफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप से मस्टर रोल को जोड़ा गया है। मोबाइल एप के माध्यम से कार्य स्थल पर श्रमिकों की हाजिरी लगानी अनिवार्य होगी, तभी कामगारों का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed