फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employment fair will be held on 21 for the recruitment of 250 posts

Basti News: 250 पदों पर भर्ती के लिए 21 को लगेगा रोजगार मेला

Tue, 20 Jun 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held on 21 for the recruitment of 250 posts
बस्ती। कटरा स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान परिसर में 21 जून बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें टाटा मोटर्स पंतनगर, भारत सीट और कायम फूड्स सोनीपत हरियाणा की कंपनी 250 रिक्त पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में 14 जून को जी-20 के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें 147 अभ्यर्थियों का चयन निर्माण क्षेत्र की एलएंडटी कंपनी ने किया था। 21 जनू को प्रस्तावित मेले में निजी और राजकीय आईटीआई के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। नोडल प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इलेक्टि्रशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिष्ट, वायरमैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, वेल्डर ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन होगा। बताया कि हर माह प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed