{"_id":"650ca57d9f557121af0f76f6","slug":"employees-took-out-a-rally-basti-news-c-207-1-bst1001-4713-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली
Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
- नलकूप कार्यालय परिसर से निकाला जुलूस, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। नलकूप परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। रास्ते भर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम के प्रतिनिधि एसडीएम को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जुलूस कंपनीबाग, पानी की टंकी, न्याय मार्ग होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। कर्मचारी अपने हाथों में पुरानी पेंशन बहाल करो स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लहरा रहे थे। जुलूस के चलते सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। आंदोलन की अगुवाई परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने की। कार्यवाहक अध्यक्ष राम आधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि राजस्थान सहित देश के अनेक राज्यों में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। यदि सरकार ने समय रहते पुरानी पेंशन नीति को बहाल नहीं किया तो राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लोकसभा चुनाव से पूर्व देश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने समर्थन भी दिया। कामकाज छोड़कर लोगों ने रैली में हिस्सा लिया। इस मौके पर बालकृष्ण ओझा, अरूणेश पाल, अखिलेश पाठक, सरोज मिश्र, सचिन पांडेय आदि मौजूद रहे। पेंशनर कल्याण संस्था के अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में पेंशनरों ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया।