{"_id":"69a49534a563dc4cf80a7c8a","slug":"employees-disappointed-over-not-receiving-salary-on-holi-question-the-system-basti-news-c-207-1-bst1005-154199-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली पर वेतन न मिलने से कर्मचारी निराश, व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली पर वेतन न मिलने से कर्मचारी निराश, व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी तक नहीं पहुंच सकी। एक मार्च को रविवार और दो से चार मार्च तक अवकाश है ,फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी को ही प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के खाते में आनी थी लेकिन एक मार्च की सुबह तक सैलरी क्रेडिट नहीं हो सकी है। इससे कर्मी निराश हुए और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बस्ती के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि सरकार की घोषणा के बावजूद माह के अंतिम दिन तक वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश है। कई विभागों का वेतन जारी नहीं हो सका है। इसके पीछे सर्वर डाउन होने की बात बताई जा रही है। बताया कि होली से पूर्व वेतन भुगतान का शासनादेश जारी किया गया था, लेकिन शनिवार देर रात तक वेतन, पेंशन किसी भी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनरों के खातों में नहीं पहुंची। वेतन भुगतान देरी से लाखों परिवारों के सामने त्योहार मनाने को लेकर आर्थिक कठिनाई खड़ी हो गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया है कि होली के पहले वेतन-पेंशन जारी हो जाएगी। अब रविवार से छुट्टियां शुरू हो रही हैं, अब देखना होगा कि इन दिनों में वेतन व पेंशन जारी हो पाएगी या नहीं। कर्मचारी नेता ने राज्य सरकार से मांग किया कि बैंक खुलवाकर कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को होली के पूर्व वेतन भुगतान करने का आदेश दें ताकि कर्मचारी हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।