{"_id":"64c80365cf4bd12fff0e5776","slug":"employee-mela-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2072-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन अगस्त को लगेगा सेवायोजना कार्यालय में रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन अगस्त को लगेगा सेवायोजना कार्यालय में रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सेवायोजन और राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में तीन अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन होना है। मेला पूर्वाह्न 10.30 बजे से कटरा स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसमें 12वीं से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय कृष्णा ट्रैक्टर में काम करने का मौका मिलेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय ट्रैक्टर एजेंसी हिस्सा लेगी। जो रिसेप्सनिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स रिप्रजेंटेटिव आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को सात हजार रुपये न्यूनतम या उनकी योग्यता के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। वेबसाइट पर नियोजक के बारे में संपूर्ण विवतरण देखा जा सकता है।
रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज के दो फोटो लाना अनिवार्य है।