फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   372 schools are dilapidated, technical team will verify

Basti News: 372 विद्यालय जर्जर, तकनीकी टीम करेगी सत्यापन

Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
372 schools are dilapidated, technical team will verify
परशुरामपुर ब्लाक के हरि गांव में जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन
बस्ती। जिले के 372 परिषदीय विद्यालयों के भवन जर्जर चिह्नित किए गए हैं। अब इन भवनों का तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर सत्यापन करेगी। जांच के दौरान भवन की स्थिति और अनुमानित कीमत का आकलन किया जाएगा। इसके बाद मरम्मत योग्य और ध्वस्तीकरण योग्य भवनों की अलग-अलग सूची तैयार होगी। सत्यापन पूरा होने के बाद ही विभाग जर्जर भवनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2071 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। मौजूदा शैक्षिक सत्र में इनमें से 372 विद्यालय भवन जर्जर चिह्नित किए गए हैं। कहीं कक्ष तो कहीं रसोई और शौचालय भवन की स्थिति खराब है। इन भवनों के ध्वस्तीकरण अथवा मरम्मत की कार्रवाई के लिए विभाग तकनीकी टीम को सूची उपलब्ध कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

तकनीकी टीम में आरईडी के अधिशासी अभियंता के साथ पीडब्ल्यूडी और लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शामिल हैं। टीम मौके पर जाकर भवनों की स्थिति का मूल्यांकन करेगी। मरम्मत योग्य भवनों को एक सूची में रखा जाएगा, जबकि पूरी तरह क्षतिग्रस्त भवनों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के बाद टीम अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जर्जर घोषित भवनों में फिलहाल बच्चों की पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्ष या विद्यालय के दूसरे सुरक्षित कमरों में बैठाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed