फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gorakh Pradesh is first with 13 medals, Kashi-Kanpur jointly in second place

Basti News: 13 पदकों के साथ गोरक्ष प्रांत प्रथम, काशी-कानपुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर

Tue, 08 Sep 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakh Pradesh is first with 13 medals, Kashi-Kanpur jointly in second place
रामबाग में आयोजित क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी - फोटो : 1
बस्ती। रामबाग बस्ती में चल रही विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गोरक्ष, कानपुर, अवध और काशी प्रांत के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 40 से अधिक जिलों से 345 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताएं रामबाग और स्टेडियम में आयोजित हुईं।
विज्ञापन

ओवरऑल प्रदर्शन में 13 पदकों के साथ गोरक्ष प्रांत प्रथम रहा, जबकि काशी और कानपुर प्रांत ने 10-10 पदक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। अवध प्रांत छह पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत ने नौ पदक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। काशी और अवध प्रांत को पांच-पांच पदक मिले, जबकि कानपुर प्रांत ने दो पदक हासिल किए।बैडमिंटन में काशी और कानपुर प्रांत ने पांच-पांच पदक प्राप्त किए। गोरक्ष और अवध प्रांत को चार-चार पदक मिले। समग्र पदक तालिका में गोरक्ष प्रांत 13 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग कबड्डी में गोरक्ष प्रांत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग बालक कबड्डी में भी गोरक्ष प्रांत की टीम अव्वल रही। बैडमिंटन के बाल और किशोर वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

--------
विजेता खिलाड़ियों को मेडल और टीमों को ट्रॉफी
समापन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन और दैनिक वंदना से हुई। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त सभी टीमें 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रदेश निरीक्षक रामसिंह ने विद्या भारती की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान गोरखपुर संभाग के संभाग निरीक्षक अजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती के जिला प्रचारक सर्वेंद्र, प्रहलाद मोदी, दिनेश, प्रमोद श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed