फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on women's safety, respect and self-reliance

Basti News: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर

Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on women's safety, respect and self-reliance
नगर बाजार(बस्ती)। उत्तर प्रदेश सरकार के सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश विजन के तहत पिंक बूथ नगर बाजार थाने में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर केंद्रित व्याख्यान हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के 1663 थानों पर एक साथ बटन दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा रोकथाम कानून और यौन उत्पीड़न से जुड़े सख्त प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों के अनुसार, इन कानूनों का सही उपयोग महिलाओं को सुरक्षा का कवच और न्याय का मार्ग प्रदान करता है। थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने कहा कि कानूनी जागरूकता से महिलाएं अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगी। हमारा लक्ष्य है कि कोई महिला असुरक्षा की छाया में न रहे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने सेल्फ-डिफेंस तकनीक, एप से त्वरित मदद और कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने की व्यावहारिक सलाह दी। प्रतिभागियों को 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 आपातकालीन नंबर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुस्कान योजना तथा स्ट्रीट वेंडिंग स्कीम की जानकारी दी गई।इस मौके पर सीओ कलवारी प्रदीप कुमार, पिंक बूथ प्रभारी संजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed