{"_id":"6afa15dc486e4437b30f33cf","slug":"emphasis-on-strengthening-the-organization-at-the-apna-dal-kamerawadi-meeting-basti-news-c-207-1-bst1005-171854-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अपना दल कमेरावादी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अपना दल कमेरावादी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
विज्ञापन
हर्रैया। अपना दल कमेरावादी की मासिक बैठक रविवार को हर्रैया कस्बे के एक होटल में जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज बनकर उभरी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए गांव चलो अभियान तेज किया जाएगा। हर गांव और पुरवे तक पार्टी की पहुंच बनाने के साथ अधिक-से-अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। राहुल पटेल को हर्रैया विधानसभा अध्यक्ष से पदोन्नत कर जिला प्रभारी बनाया गया। उनके स्थान पर अमित पटेल को हर्रैया विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, हर्रैया विधानसभा महामंत्री शिवराम पटेल को जिला सचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठन के प्रति निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। सिद्धनाथ पटेल, रामजियावन पटेल, अभय चौधरी, विजय चौधरी, भीम गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश चौधरी मौजूद रहे। संवाद