{"_id":"58e139344f1c1b4c3e5b441f","slug":"electricity-connection-for-rs-130-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 130 रुपये में बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 130 रुपये में बिजली कनेक्शन
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार की रसोई गैस योजना के तर्ज पर प्रदेश की योगी सरकार हर घर में उजाला की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत गांव के चिह्नित गरीबों को 130 रुपये में कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
बिजली कनेक्शन का वास्तविक दर एक किलो वाट पर 1330 रुपये निर्धारित है। यह धन विभाग सौ रुपये महीने की दर से लेगा, जो बिल के साथ जुड़ा रहेगा। इसके अलावा ऐसे पात्रों को दो किलो वाट के कनेक्शन पर 1550 रुपये देय होगा, मगर कनेक्शन लेते समय यह धनराशि 250 रुपये जमा होगी, शेष धन की वसूली बिल के माध्यम से 13 माह में विभाग करेगा।
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के प्रबंधक विशाल चौहान ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। इसी माह से इस पर बिजली विभाग काम शुरू कर देगा। पात्रों के चिन्हांकन का काम बीपीएल सूची के आधार पर किया जाएगा। कनेक्शन आवेदन के साथ उपभोक्ता को प्रमाण के तौर पर इसे देना होगा।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में भी यह योजना संचालित की जाएगी, मगर इसके लिए निर्धारित शुल्क 1805 रुपये की होगी। मगर कनेक्श महज 205 रुपये में ही मिल जाएगा। शेष रकम की वसूली 16 माह में बिल के साथ सौ रुपये महीना के हिसाब से विभाग को देय होगा। दो किलोवाट के लिए ऐसे उपभोक्ताओं को 625 रुपये अदा करना होगा। इसके लिए कुल रकम 2225 रुपये होगी, जिसे डेढ़ साल में बिल की अदायगी के साथ उपभोक्ता करेगा। मुख्य अभियंता इं.सीपी गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देश पर अभियान शुरू किया जा चुका है। बीपीएल कार्ड के आधार पर यह कनेक्शन दिया जाएगा। बिजली का दर तय मानकों के आधार पर ही होगा।