फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   electric sub station will establish in rudhauli

रुधौली में 132 केवीए उपकेंद्र का रास्ता साफ

Tue, 12 Dec 2017 12:29 AM IST
basti
basti Updated Tue, 12 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
electric sub station will establish in rudhauli
रुधौली में उपकेंद्र की जमीन देखने के लिए पहुंचे अफसर। - फोटो : amar ujala
बस्‍ती के रुध्‍ााौली में । 
विज्ञापन

132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। नगर पंचायत के भीतर पर्याप्त जमीन तहसील प्रशासन ने ढूंढ निकाली है। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रयासों के बाद महज कागजी औपचारिकताओं को पूरा किया जाना शेष है।

 कस्बे सहित तहसील क्षेत्र को अभी तक पड़ोसी जिला सिद्धार्थनगर के बांसी उपकेंद्र से बिजली सप्लाई मिलती है। गैर जनपद से आपूर्ति में लोग सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते आए हैं। समस्या के लिए कई बार लोग सड़क पर उतरे और संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। लगभग पांच वर्ष पूर्व अगस्त 2012 में रुधौली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति के लिए हुए वृहद जनांदोलन में क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल भी शामिल हुए थे। सत्येंद्र सिंह संजू आदि ने भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। क्षेत्रीय विधायक ने विद्युत उप केंद्र की स्थापना करवाने का वादा किया था। अक्टूबर 2012 में तत्कालीन प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल से बात की। 2014 में रुधौली के लिए 132 केवीए विद्युत उप केंद्र की स्थापना के लिए स्वीकृति भी हो चुकी थी। तब से लेकर अभी तक कभी पर्याप्त जमीन नहीं मिलने के कारण तो कभी जमीन के रिहायशी इलाकों के बेहद करीब होने के कारण निर्माण अधर में रहा। सोमवार को एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार रमेश कुमार गौड़, विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार आदि ने लेखपाल अंजनी नंदन शरण चौधरी के साथ जाकर जमीन का मुआयना किया, जिसमें उपकेंद्र की स्थापना के लिए पर्याप्त जमीन पाई गई। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के लिए पर्याप्त जमीन रुधौली ब्लॉक मुख्यालय के पीछे मिल चुकी है। अब विभाग की तरफ से कागजी औपचारिकताएं पूरी कर उपकेंद्र की स्थापना की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed