{"_id":"60be5a0e8ebc3e84671cc3b6","slug":"election-symbols-allotted-to-candidates-voting-will-be-held-on-12-basti-news-gkp3972601173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, 12 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, 12 को होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, 12 को होगा मतदान
बस्ती। पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को पर्चा वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया।
जिले में 5611 ग्राम पंचायत सदस्यों में से आधे से अधिक का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि शेष पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा।
पंचायत चुनाव के बाद तीन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व चार के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निधन हो गया था। वहां उप चुनाव के लिए रविवार को नामांकनपत्रों को दाखिल किया गया।
दुबौलिया ब्लॉक प्रतिनिधि के अनुसार, आरओ संजय शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 291 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिला किए गए। 14 पर्चे खारिज किए गए। 221 का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। वहीं 52 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होना है।
विज्ञापन
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 344 पद रिक्त थे, जिसके लिए 361 लोगों ने नामांकन किया था। आरओ प्रेमचंद प्रजापति ने बताया 359 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। उनमें से छह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। 335 लोगों का निर्विरोध सदस्य बनना तय हो गया। ग्राम पंचायत पकरीभीखी के तीन वार्ड सिसवाबरुआर में पांच व बेलवाडांड़ में एक वार्ड सदस्य के लिए मतदान होगा। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, 45 ग्राम पंचायत में 453 सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। ज्यादातर में निर्विरोध सदस्य चुने गए। सिर्फ छह ग्राम पंचायतों में सदस्य का चुनाव होना है। इसके अलावा ग्राम पंचायत रानीपुर में प्रधान और लछिमनपुर में बीडीसी का चुनाव होना है।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्यों कुल 411 पदों के सापेक्ष 456 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच में 53 नामांकन अपूर्ण मिले, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। 403 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। एडीओ पंचायत हरिओम पाल ने बताया कि आठ सीटों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के 409 वार्डों में से 22 वार्डों में चुनाव होगा। जबकि 17 वार्ड ऐसे हैं, जहां किसी ने नामांकन नहीं किया। उपचुनाव के बाद भी 17 वार्ड खाली रह जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुढ़ा पट्टी दरियांव के सात, अठदमा के चार, केंवचा के एक, हथिया के पांच, दौलतचक के दो व कोड़र के तीन वार्डों में मतदान होगा।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 263 रिक्त पद के सापेक्ष 235 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। जबकि 19 वार्डों में सदस्य के लिए मतदान कराया जाएगा। जबकि नौ वार्डों में एक की पर्चा दाखिल नहीं होने से खाली रह गया है। आरओ कुदरहा हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के दो न्याय पंचायत बानपुर के छह वार्डों और तुरकौलिया में 13 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होना तय है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंबर 34 के लिए एक ही नामांकन नीलम पाल का दाखिल हुआ है, जिससे निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लॉक में 537 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के सापेक्ष दाखिल 562 नामांकन पत्रों में से 11 पर्चे रद कर दिए गए। दो उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामाकंन पत्र वापस ले लिया। अब सिर्फ तीन ग्राम पंचायत के 16 वार्डों पर ही ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। इसके बाद भी तीन वार्ड रिक्त रहेंगे। मैलानी साहब वाजिद, बड़ोखर और परसाखुर्द बुजुर्ग उर्फ दरियापुर जंगल में सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। ग्राम प्रधान के एक पद के लिए ग्राम पंचायत बेलगड़ी में चार प्रत्याशी मैदान में अपने भाग्य की आजमाएंगे। यह जानकारी प्रभारी एडीओ पंचायत सुशील कुमार चौधरी ने दी है।