फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Election Compaign stop today

आज थमेगा चुनाव प्रचार, घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे उम्मीदवार

Tue, 01 Mar 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Election Compaign stop today
आज थमेगा चुनाव प्रचार, घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे उम्मीदवार व समर्थक
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव के मतदान का दिन नजदीक आ गया है। तीन मार्च को जिले के 2470 बूथों पर 19.08 लाख मतदाता पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, मंगलवार शाम पांच बजे से प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी दो-चार समर्थकों के साथ घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे।
बुधवार को पोलिंग पार्टियां राजकीय पॉलीटेक्निक और मंडी समिति से रवाना होंगी। कुल 2719 पोलिंग पार्टियों में 10,876 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो बूथों पर बुधवार देर शाम मोर्चा संभाल लेंगे। इसके साथ ही 235 माइक्रो ऑब्जर्वर, 60 मास्टर ट्रेनर, 148 सेक्टर व 21 जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। हर मतदान केंद्र पर पैरामिलेट्री फोर्स रहेगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में पूरे दिन प्रशासन जुटा रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि मतदान के दिन मतदान केंद्र के अंदर किसी भी मतदान अभिकर्ता (एजेंट), मीडिया के प्रतिनिधि या किसी भी प्रत्याशी को मोबाइल लेकर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के भीतर की कोई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी नहीं होगी। साथ ही सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा का कार्य देखेंगे तथा मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि सभी 1500 मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स के जिम्मे रहेगी। फोर्स सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पूरी तैयारी के साथ चप्पे-चप्पे पर फोर्स मुस्तैद रहेगी। पुलिस विभाग की क्यूआरटी टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी, जो किसी भी सूचना पर मतदान केंद्रों पर मात्र दस मिनट में पहुंच जाएंगी। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के वाहनों को जीपीएस से लैस किया गया है, ताकि उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। रूट को भी जीपीएस पर फीड कराया गया है, जिससे फोर्स को भी मतदान केंद्रों पर पहुंचने में दिक्कत न हों। जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि जनपद में समस्त मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध रहेंगे। इसलिए हर मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्र पर जाएं और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। डीएम ने मतदान में खलल डालने की मंशा पाले हुए लोगों को आगाह किया है कि निष्पक्ष निर्वाचन में विघ्न डालने की गलती नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
रवानगी स्थल पर समय से पहुंचे मतदान कार्मिक
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी बुधवार सुबह से शुरू हो जाएगी। उन्होंने समस्त मतदान कार्मिकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्मिक समय से पोलिंग रवानगी स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक और मंडी समिति पहुंच जाएं। अपनी ड्यूटी प्राप्त कर अपने निर्धारित पोलिंग पार्टी के साथ अपने मतदान केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जो भी कार्मिक मतदान ड्यूटी के लिए समय से नहीं पहुंचेगा, उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
-------------------------
मतदान कर्मियों को चार मार्च को प्रतिकर अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदान कार्मिकों को चार मार्च को प्रतिकर अवकाश अनुमन्य रहेगा। ऐसे कार्मिक जो निर्वाचन ड्यूटी से विरत रहेंगे, उन्हें यथावत अपने-अपने कार्यालय या कार्य स्थल पर ड्यूटी के लिए समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्रों वाले विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। ऐसे सभी विद्यालय निर्वाचन कार्य के दृष्टिगत खुले रहेंगे।

---------------
122 संवेदनशील और 112 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र
संवेदनशील श्रेणी में 122 तो अतिसंवेदनशील श्रेणी वाले मतदान केंद्रों की संख्या 112 है। यहां सुरक्षा के लिए 88 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती की जा रही है। इस बार नौ फ्लाइंग स्क्वायड व नौ स्टेटिक सर्विलांस टीम की तैनाती की गई है। यानी एक विधानसभा क्षेत्र में 18 मोबाइल टीमें भ्रमण करेंगी। हर टीम में एक मजिस्ट्रेट, एक उपनिरीक्षक, चार आरक्षी को शामिल किया गया है। आसपास के मतदान केंद्रों का कलस्टर बनाकर उनकी मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।
कुल मतदान केंद्र- 1500
- मतदेय स्थल- 2470
- अति संवेदनशील मतदान केंद्र - 112
- संवेदनशील मतदान केंद्र - 122
- एकल बूथ वाले मतदान केंद्र- 829
- सर्वाधिक 10 बूथ वाले मतदान केंद्र- 11
- सबसे कम आठ एवं नौ बूथ वाले केंद्र दो-दो
----
विधानसभा क्षेत्र, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, कुल मतदाता
हर्रैया 204205, 183670, 387889
कप्तानगंज 192124, 172461, 364595
रुधौली 228450, 200792, 429279
बस्ती सदर 197506, 171616, 369150
महादेवा सुरक्षित 192249, 164831, 357130
कुल मतदाता 1014524, 893370, 1908043
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed