{"_id":"66524e1f2ef2fc945409bbc6","slug":"elderly-died-due-to-needle-injection-surrounded-by-keeping-dead-body-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117779-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुई लगाने से बुजुर्ग की मौत, शव रखकर किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुई लगाने से बुजुर्ग की मौत, शव रखकर किया घेराव
Sun, 26 May 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज कस्बे का मामला, मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार की देर शाम बुजुर्ग को सुई लगाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने देर रात मेडिकल स्टोर के सामने शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से कस्बे में तनाव का माहौल हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खोभा गांव के बाबूराम निषादकी शनिवार की शाम तबीयत खराब होने पर महराजगंज कस्बे के एक मेडिकल पर दवा लेने गए थे। परिजनों के मुताबिक जैसे ही मेडिकल स्टोर के संचालक ने सुई लगाई, तभी बाबूराम की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी कप्तानगंज गए। वहां पर डॉक्टरों ने बाबूराम (70 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।
परिजन एंबुलेंस से शव जिला अस्पताल लेे गए, वहां पर भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात 10 बजे परिजन बस्ती से शव लेकर महराजगंज चले आए और मेडिकल स्टोर का घेराव किय। इस पर कुछ ही देर में सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गई। मामला बिगड़ता देखकर संचालक घर में छिप गया। सूचना के बाद भी महराजगंज चौकी पुलिस नहीं आई। मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कप्तानगंज के चौकी प्रभारी दीपक कुमार दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। मामले में छानबीन की जा रही है।