फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight passengers traveling on fake e-tickets in express trains.

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों में फर्जी ई-टिकट पर सफर करते आठ यात्री

Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Eight passengers traveling on fake e-tickets in express trains.
फर्जी ई- टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।संवाद
बस्ती। स्पेशल टास्क टीम लखनऊ के सहयोग से मंगलवार को पुलिस बस्ती टीम ने एलटीटी और कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी ई-टिकट पर यात्रा कर रहे आठ यात्रियों को पकड़ा है। जिस टिकट पर यात्री सफर कर रहे थे, वह टिकट अन्य लोगों के नाम से बुक था। इनका आधार कार्ड और क्यूआर कोड परिवर्तित पाया गया। सभी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन



आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रशीद बेग मिर्जा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लोग फर्जी ई-टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन जैसे ही बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची टीम ने छापा मारकर एस-3 कोच में फर्जी टिकट पर सफर कर रहे छह यात्रियों को पकड़ लिया। इनकी पहचान सुनील गुप्ता और रीना निवासी मकान नं. 11 मेहरबान की चाल थाना साम्पता नगर बोरीवली मुंबई, सतेंद्र सिंह ग्राम चकिया थाना धनकटा व हरकेश यादव ग्राम गौरापार थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर, फैजान अहमद ग्राम छपिया थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर और ईश्वर चंद ग्राम नसीराबाद थाना पनियरा जिला महाराजगंज के रूप में हुई। इन सभी का बस्ती से मुंबई तक का टिकट स्लीपर कोच में था और बस्ती से बैठने के लिए बोर्डिंग किया गया था।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार की शाम करीब सात बजे कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची की आरपीएफ उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर एस-1 कोच में तत्काल टिकट पर नाम एडिट कर सफर कर रहे यात्री मोहम्मद यूसुफ ग्राम ड़डवा तिवारी थाना रुधौली जिला बस्ती और सनाउल्लाह ग्राम असनहरा थाना डिड़ई जिला सिद्धार्थनगर को पकड़ लिया गया। दोनों यात्रियों का खलीलाबाद से एलटीटी का टिकट बना था और इनका ट्रेन में बैठने का बोर्डिंग खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि टिकट का भुगतान यूपीआई पर ऑनलाइन के माध्यम से किया गया है और रिश्तेदार दलाल के माध्यम से टिकट उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed