फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight infected including doctor's son found

डॉक्टर के पुत्र सहित आठ संक्रमित मिले

Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Eight infected including doctor's son found
डॉक्टर के पुत्र सहित आठ संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में निजी डॉक्टर के पुत्र सहित आठ पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 4833 हो गई है। अब तक 95 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। 13 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जिले में अब तक कुल 4636 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 102 है। 921 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की लगातार जांच के बाद भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो गई है। शनिवार को 1875 लोगों की रिपोर्ट में आठ पॉजिटिव पाए गए हैं। 1867 रिपोर्ट निगेटिव आई है। मौत का ग्राफ भी बेहद कम हुआ है। अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम के अनुसार 214729 नमूनें जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 213808 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 208975 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के मामले मिलने के बाद जिले में 64 कंटेंमेंट जोन बनाए गए है। सदर तहसील में 39, हर्रैया में 20, भानुपर में दो व रुधौली में तीन कंटेंमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed