{"_id":"68d30acb35aa4deaf60de830","slug":"eight-day-musical-ram-katha-begins-with-kalash-yatra-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144515-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय संगीतमयी रामकथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय संगीतमयी रामकथा का शुभारंभ
Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ गांव में आयोजित रामकथा से पहले रामरेखा नदी से जल लेने पहुंचे श्रद्धालु- संवाद
छावनी। रामगढ़ गांव में मंगलवार से आठ दिवसीय संगीतमयी रामकथा का शुभारंभ किया गया। कथा का समापन एक अक्टूबर को हवन और भंडारे के साथ होगा। रामगढ़ गांव के प्रताप बहादुर सिंह के घर आयोजित इस कार्यक्रम से पहले कलश यात्रा निकाली गई।
अयोध्या धाम के कथा वाचक आचार्य धर्म प्रकाश महाराज ने विधिविधान से पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा रामगढ़ गांव से राम जानकी मार्ग होते हुए रामरेखा नदी के घाट तक पहुंची। भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र और चुनरी में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। गाजे-बाजे के साथ पालकी पर बैठकर आचार्य धर्म प्रकाश महाराज भी श्रद्धालुओं के साथ नदी पर जल भरने गए। कुल पुरोहित पं. राहुल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा और सभी ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए कथा स्थल की ओर लौटे। कथा मंडप में पूजा-पाठ के साथ कथा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा में मुख्य यजमान, प्रिंस सिंह, वीर बहादुर सिंह, प्रदीप पाण्डेय, अजय सिंह प्रधान, आनन्द सिंह, आकाश, राहुल श्रीवास्तव, सवैश जायसवाल, राजीव सिंह, हर्ष सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे शामिल रहे। संवाद