फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight complaints pending in IGRS, clerk reprimanded

Basti News: आईजीआरएस में आठ शिकायतें लंबित, लिपिक को लगाई फटकार

Sat, 04 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight complaints pending in IGRS, clerk reprimanded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) बलिराम कुमार ने बनकटी ब्लॉक का शुक्रवार को निरीक्षण किया। महत्वपूर्ण पत्रावलियों व अभिलेखों के रख-रखाव को देखकर कमियों को दूर करने का निर्देश दिए। आईजीआरएस में आठ शिकायतें लंबित मिलने पर लिपिक नीतिन कुमार को फटकार लगाई।
सुबह करीब 11 बजे संयुक्त विकास आयुक्त ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच कर खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल से ब्लाॅक के प्रगति की जानकारी हासिल की। स्थापना से जुड़े सेवा पुस्तिका, मनरेगा पत्रावली, ग्रांट रजिस्टर, मास्टर रोल, एफटीओ पंजिका आदि अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में पांच लोगों की ई-केवाईसी लेखपालों की ओर से न पूर्ण होने पर उसे अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
कार्यालय के विभिन कमरों के काउंटर व अलमारी में रखे गए पत्रावली व अभिलेख को व्यवस्थित देखकर संतोष जताया।
बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि परिसर स्थित सामुदायिक शौचालय की मरम्मत व अधूरे शौचालय को पूरा कराया जाए। योजनाओं की जानकारी लेने के साथ कराए गए कार्यों के भुगतान के बारे में भी पूछा। इस दौरान एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, लेखाकार अनिल कुमार, आईएसबी राम प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed