फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Effect of festivals, trains full, increased crowd in buses

त्योहारों का असर, ट्रेनें फुल, बसों में बढ़ी भीड़

Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Effect of festivals, trains full, increased crowd in buses
त्योहारों का असर, ट्रेनें फुल, बसों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली, छठ सहित अन्य त्योहारों में आमदरफ्त बढ़ गई है। इसके चलते ट्रेनें फुल हैं। एक महीने तक का ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को डेढ़ सौ तक की वेटिंग मिल रही है। परिवहन निगम की बसों में भी खूब भीड़ हो रही है। शनिवार को सरकारी कार्यालय खुले थे, जिस वजह से जिले के आसपास के कई लोग रविवार को घर जाने की जल्दी में दिखे। इसके चलते रोडवेज की बसों में भी भीड़ बढ़ गई।
जिले के कई लोग मुंबई, दिल्ली, चेन्नई में व्यवसाय व नौकरी आदि करते हैं। दीपावली पर्व पर इस बार तीन दिन का अवकाश मिलने के कारण लोग अपने घर लौट रहे हैं। आमदरफ्त बढ़ने के कारण ट्रेनों में आरक्षण फुल है। जिले से गुजरने वाली स्पेशल सहित कुल एक दर्जन ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, हर दिन यहां आने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुंच गई है। सर्वाधिक भीड़ मुंबई व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में है। रविवार को पहुंची कुशीनगर एक्सप्रेस में करीब छह से सात सौ यात्री उतरे हैं। ट्रेन खचाखच थी। रेल प्रशासन के मुताबिक, बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ में वहां के लोग जाते हैं। जिले से गुजरने वाली ट्रेनें बिहार तक जाती हैं। ऐसे में भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने कहा कि इधर सप्ताह भर से भीड़ बढ़ी है। स्टेशन पर व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण पर्यवेक्षक अशोक कुमार पाठक ने कहा कि ट्रेनों में आरक्षण एक माह तक फुल है। सभी ट्रेन में त्योहार के कारण लोग भर कर आ रहे हैं। वेटिंग टिकट दिया जा रहा है। हालांकि, ऐसे टिकटों का आरक्षण संभव नजर नहीं आ रहा है।

रोडवेज के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने कहा कि स्थानीय रूट के अलावा कानपुर, दिल्ली तक की बसों को संचालित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुविधा हो। भीड़ बढ़ी है, मगर बसों का संचालन भी बढ़ाया जा रहा है। आसपास के जिलों के लिए दो दर्जन बसें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed